{"_id":"5e5aa8d68ebc3ef38e36632b","slug":"one-died-in-road-accident-amethi-news-lko5113365141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। सड़क किनारे मौजूद अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया जबकि अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सरायखेमा निवासी रामचंद्र यादव (50) शुक्रवार शाम अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़े थे।
इसी बीच मुंशीगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने रामचंद्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रामचंद्र को सड़क किनारे से हटाकर इसकी सूचना उनके परिवारीजनों को दी।
जब तक लोग रामचंद्र को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक शिवजनम यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार में कोहराम
रामचंद्र की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।