फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one died from corona

अमेठी में कोरोना पीड़ित अधेड़ की मौत

Fri, 18 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
one died from corona
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय तहसील के बाहापुर गांव निवासी कोरोना पीड़ित अधेड़ की गुरुवार को मौत हो गई। उसका इलाज बाराबंकी के मेयो अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार रात प्रशासन के पास आई रिपोर्ट में डेंगुर का पुरवा गांव के एक ही परिवार के दो सदस्य समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

बाहापुर गांव निवासी कालीदीन (51) की तबीयत खराब होने पर हुई एंटीजन जांच में 15 दिसंबर को संक्रमित मिले थे। पुष्टि होने पर उन्हें असैदापुर में संचालित एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया जहां तबीयत खराब होने पर उन्हें उसी रात मेयो हॉस्पिटल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। मेयो में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीजन, रैपिड व ट्रूनॉट मशीन से की गई 1,364 की जांच रिपोर्ट गुरुवार रात जिला प्रशासन को मिली। गुरुवार देर रात मिली रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के डेंगुर का पुरवा में एक ही परिवार के दो सदस्य तो दादरा, दयालापुर, धरईमाफी, गौरा, कांशीराम कॉलोनी जायस व पचेहरी गांव में रहने वाले एक-एक नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिले। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 3,445 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें 3,307 ठीक हो चुके हैं तो 34 की मौत हो चुकी है। इस समय 104 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed