{"_id":"65034de7e1385cbb4e01ccc6","slug":"one-dead-in-collision-between-two-bikes-amethi-news-c-96-1-slko1003-5121-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
Thu, 14 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत गई। हादसे में एक बाइक सवार को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि एक अन्य के घायल होने की बात बताई जा रही है।
दुर्घटना के बारे में एसओ जामो विवेक सिंह ने बताया कि भवानीगढ़ चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देरशाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। एक घायल राधेश्याम (30) निवासी सूरतगढ़ की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। अन्य घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे या नहीं, इसके बारे में पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है।