फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one day salary stop of 28 employee

28 अफसर-कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित

Tue, 24 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
one day salary stop of 28 employee
गौरीगंज (अमेठी)। कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ ने मंगलवार को सात विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई कार्यालय में 16 समेत कुल 28 अफसर-कर्मी अनुपस्थित मिले। कर्मियों की मनमानी से नाराज सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को सात कार्यालयों का निरीक्षण किया। सुबह 10.45 बजे सीडीओ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पहुंची तो अवर अभियंता श्रीकांत सरोज व कनिष्ठ लिपिक विवेक सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार कार्यालय में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शैलेश चौहान व लेखा सहायक किरन गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में चर्तुथ श्रेणी कर्मी सुरेंद्र कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में जिला समन्वयक आरपी सिंह, हर्ष उपमुन्य, आकाश भारती, अंकित राज श्रीवास्तव व योजना सहायक हेमंत मिश्र, मत्स्य विभाग में वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा कृषि कार्यालय में कनिष्ठ सहायक यश मिश्र अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

विकास भवन के बाद सीडीओ एक्सईएन सिंचाई खंड 41 कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय में सहायक अभियंता सुरेश कुमार, जेई शिखा पटेल, रामसूरत, संदीप कुमार, प्रवेंद्र कुमार वर्मा व उबेद हाश्मी, वरिष्ठ सहायक रामनरेश, नीशू कुमार, दिलीप कुमार, नंदिनी दुबे, शिव कुमार सिंह व राकेश बहादुर सिंह, कनिष्ठ सहायक शौर्य कुमार सिंह, बेलदार रमाकांत व शिव प्रकाश तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मी राधेश्याम अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में कोविड हेल्पडेस्क नहीं मिला तो साफ-सफाई के साथ दस्तावेजों का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला। कार्यालय में मिली कमियों व कर्मियों के कार्यालय समय से नहीं पहुंचने से नाराज सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ की कार्रवाई से कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed