{"_id":"674764895ed6669187052b85","slug":"one-and-a-half-year-imprisonment-for-bike-theft-accused-amethi-news-c-96-1-ame1002-130269-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक चोरी के आरोपी को डेढ़ साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक चोरी के आरोपी को डेढ़ साल की कैद
Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र मोहनगंज में अगस्त 2023 में बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी को बुधवार को रायबरेली कोर्ट ने सजा सुनाई। आरोपी को डेढ़ साल की कैद के साथ ही छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा भी मिली है।
रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के मछरा रोखा गांव निवासी राजेंद्र पासी को दो अगस्त 2023 को मोहनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। राजेंद्र वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर था। मामले की जांच कर तत्कालीन उपनिरीक्षक रामहिंद ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने मामले का चयन कर कोर्ट में प्रभारी परैवी शुरू की। बुधवार को न्यायालय एएसजे/एफटीसी रायबरेली ने राजेंद्र पासी को सजा सुनाई। कोर्ट ने राजेंद्र को डेढ़ साल की कैद के साथ ही छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। एएसपी हरेंद्र कुमार ने रायबरेली कोर्ट से बाइक चोरी के आरोपी राजेंद्र पासी को सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है।