फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   On assurance of action, the family performed the last rites.

Amethi News: कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
On assurance of action, the family performed the last rites.
अमेठी। मोचवा ग्राम पंचायत के सुल्तानपुर गांव में किसान रामलखन की मौत के मामले में रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोग पिटाई के आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों से वार्ता और जांच के आश्वासन के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा था। परिजनों ने पांच नामजद लोगों पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई थी। मांग पूरी न होने तक परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ। दिनभर परिजन कोतवाली और क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को परिवार के लोगों से बातचीत की। मृतक के भाई रामजस ने बताया कि अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed