फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Old woman died due to beating, family members vandalized the house of the accused woman

Amethi News: पिटाई से वृद्धा की मौत, परिजनों ने आरोपी महिला के घर में की तोड़फोड़

Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old woman died due to beating, family members vandalized the house of the accused woman
अमेठी सिटी। गौरीगंज थानाक्षेत्र के पचेहरी वार्ड में शनिवार रात मामूली विवाद में एक महिला ने पड़ोसी बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल वृद्धा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी महिला के मकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पचेहरी वार्ड निवासी मायाराम शनिवार को बेटे अखिलेश की ससुराल रुदई का पुरवा में परिजनों संग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए। घर पर मायाराम की बुजुर्ग पत्नी बिट्टन (60) अकेली थीं। रात में किसी बात को लेकर बिट्टन का विवाद पड़ोसी महिला रेशमा से हो गया। इस दौरान रेशमा ने बिट्टन को बुरी तरह पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बिट्टन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिट्टन की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो वे आक्रोशित हो गए। परिजनों ने रेशमा के मकान में तोड़फाेड़ शुरू कर दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए रेशमा को अभिरक्षा में ले लिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मायाराम की तहरीर पर रेशमा पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पिटाई से मौत होने की पुष्टि के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed