फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officials should take their responsibilities seriously

Amethi News: पदाधिकारी गंभीरता से निभाएं जिम्मेदारी

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officials should take their responsibilities seriously
 गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद किशोरीलाल शर्मा। -
अमेठी सिटी। पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। संगठन का महत्व और जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले का पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता पूर्वक निभाएं। ये बातें दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन



सांसद ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ जनता के बीच में जाकर उनका सुख-दुख सुनने के लिए कहा। अनावश्यक रूप से सांसद को फोन करने से मना किया। सांसद ने कहा कि किसी भी समस्या के संबंध में एक चैनल के तहत वह अपनी बात कहें। सुनवाई सभी की होगी, इसके लिए सही तरीके से बात कहनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी व संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से ही विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है। सभी पदाधिकारी जन सरोकार की जरूरत के कार्यों का ही प्रस्ताव दें।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि बीते पांच वर्ष में सभी की मेनहत, सेवा समर्पण के साथ पार्टी व संगठन का कार्य किया। इसी की बदौलत जनता की मदद से अमेठी का सम्मान वापस मिला। सांसद के मार्गदर्शन में हम सभी आगामी विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराएंगे। कहा कि संगठन पुनर्गठन में हर स्तर से प्राथमिकता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। पंचायत चुनाव में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए सभी तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, सांसद ने सुबह केंद्रीय कार्यालय पर जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान जरुरतमंद लोगों से मुलाकात की। सांसद ने आए लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल सिंह, डॉ. देवमणि तिवारी, दिलीप तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, मतीन, वीरेंद्र मिश्रा, धर्मराज बहेलिया, सर्वेश सिंह, सुनील सिंह, राम बरन कश्यप, सुमित तिवारी, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed