फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officer makes health services better

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं अफसर

Wed, 23 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Officer makes health services better
अमेठी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने का निर्देश दिया। शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य महकमे की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रसव प्राइवेट के स्थान पर सरकारी अस्पतालों में कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, नवजात शिशु टीकाकरण, आशाओं का भुगतान तथा उनकी रिपोर्टिंग समेत संचालित सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने विभाग में संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही तरीके से क्रियान्वयन करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान कई ब्लॉकों पर संस्थागत प्रसव की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को गर्भवती महिलाओं का प्रसव प्राइवेट अस्पतालों के बजाए सरकारी अस्पतालों में कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन वाली एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व टीकाकरण, खून जांच, गर्भ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा खानपान से संबंधित सूचना समय पर अंकित कराने का भी निर्देश दिया।

जननी सुरक्षा योजना का संचालन गुणवत्ता व मानक के अनुरूप कराने, नवजात शिशु टीकाकरण की प्रगति खराब होने पर संबंधित केंद्र के चिकित्साधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रचलन में लाने को कहा। सभी चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों को तैनाती स्थल पर निवास करने, मरीजों से अच्छा व्यवहार करने, अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने समेत कई दिशा निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सभी एसीएमओ व एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed