{"_id":"65623c2494756cc90d0dc22b","slug":"nutrition-rehabilitation-center-will-be-built-for-severely-malnourished-children-amethi-news-c-96-1-ame1003-9316-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अति कुपोषित बच्चों के लिए बनेगा पोषण पुनर्वास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अति कुपोषित बच्चों के लिए बनेगा पोषण पुनर्वास केंद्र
Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुनर्वास केंद्र के लिए बनाया गया कमरा।
अमेठी। जिले में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रबंध किए जाएंगे।
जिले में गर्भवती व बच्चों को पर्याप्त पोषित आहार न मिलने एवं अन्य कारणों से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पुष्टाहार के साथ स्वास्थ्य परीक्षण व देखभाल की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
इन कुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के संयुक्त जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित किए जाने की तैयारी की है। अस्पताल के 39 नंबर कक्ष में केंद्र के संचालन की तैयारी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन उपलब्ध संसाधनों से जल्द शुरू कराया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन आदि के लिए प्रशासनिक मद से व्यवस्था कराई जाएगी। कर्मियों की तैनाती का प्रयास किया जा रहा है।
28 को अपर निदेशक जानेंगे हाल
अयोध्या मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार 28 नवंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह जिला अस्पताल में बनाए जा रहे पोषण पुनर्वास केंद्र की सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
डॉक्टर के परामर्श पर भर्ती कराए जाएंगे बच्चे
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अतिकुपोषित बच्चों की कुल संख्या 1,349 है। इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से इन्हें चिकित्सक को दिखाया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर इन कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा।