फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nursery and agricultural farming created a distinct identity in the region

Amethi News: नर्सरी व कृषि फार्मिंग से क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nursery and agricultural farming created a distinct identity in the region
अमेठी सिटी। ब्लॉक भादर के गांव घोरहा निवासी आराधना सिंह राधेरानी स्वयं सहायता समूह व अमर संकुल संघ से जुड़कर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। नर्सरी व कृषि फार्मिंग कर वह स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरी महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

आराधना ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद गांव की महिलाओं को साथ लेकर स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण लिया था। बताया कि वह नर्सरी विकास, कृषि फार्मिंग व सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ कर पहले खेत में नर्सरी की स्थापना के साथ ही मौसमी सब्जी का उत्पादन शुरू किया। इसकी बिक्री स्थानीय बाजार में करने से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। वह भी उनके समूह के साथ मिलकर मौसमी सब्जियों को पैदाकर उन्हें बाजार में बेचने लगी। इसके लिए उनके समूह ने गांव के साथ ही अन्य क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को भी नर्सरी स्थापना करने के साथ कृषि फार्मिंग और मौसमी सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम स्वरोजगार की उपायुक्त प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि आराधना दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। वह कृषि फार्मिंग और मौसमी सब्जी उत्पादन कर आज अच्छी आमदनी कर महिलाओं व अन्य किसानों को इसके बारे में जानकारी दे रही हैं। आराधना की मदद से ही अब गांव की महिलाएं अच्छी आमदनी कर परिवार के भरण पोषण में मददगार बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed