फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now, questions will echo in schools; children will step into the shoes of ministers to provide answers.

Amethi News: अब स्कूलों में गूंजेंगे सवाल, बच्चे मंत्री बनकर देंगे जवाब

Sat, 19 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now, questions will echo in schools; children will step into the shoes of ministers to provide answers.
अमेठी सिटी। जिले के 242 माध्यमिक विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थी मंत्री, सांसद और विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। विपक्ष के विद्यार्थी सवाल उठाएंगे। मंत्री बने विद्यार्थी जवाब देंगे। अध्यक्ष सदन की कार्यवाही संचालित करेंगे। इससे करीब 1.23 लाख विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में 37 राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता कराने की तैयारी शुरू हो गई है। संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। विद्यालयों को राष्ट्रीय युवा संसद योजना के निर्धारित पोर्टल पर किशोर सभा के तहत पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य की स्वीकृति के बाद कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक युवा संसद में 50 से 55 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। चयनित विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने, जवाब देने, चर्चा करने और प्रस्ताव रखने का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सदन की कार्यवाही संचालित करने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क और अभिव्यक्ति कौशल विकसित होगा। सार्वजनिक विषयों पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

-----------
मंत्री परिषद बनेगी, अध्यक्ष का होगा चुनाव
युवा संसद में पूरा मंत्रिपरिषद गठित किया जाएगा। सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों का जवाब देगा। विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और लोकतांत्रिक समझ को बढ़ाने वाले विषय इसमें शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क और अभिव्यक्ति कौशल विकसित होगा।


------------
विद्यार्थियों को मिलेगा संसदीय प्रक्रिया का अनुभव
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी विद्यालयों में प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य विद्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। शासनादेश के अनुसार प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed