{"_id":"6942fa4e0bacf44bef03b1c7","slug":"now-people-can-call-and-tell-their-problems-administration-will-provide-solution-amethi-news-c-96-1-ame1008-154621-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब फोन कर समस्या बता सकेंगे लोग, प्रशासन कराएगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब फोन कर समस्या बता सकेंगे लोग, प्रशासन कराएगा समाधान
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
- फोटो : गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
अमेठी सिटी। एक फोन पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण होगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और आवेदन करने की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना होने जा रही है। एक माह के भीतर इसे चालू किया जाना है। हाल ही में मुरादाबाद से आई टीम ने इसके लिए प्रशासनिक अमले से जरूरी जानकारी भी साझा की है।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आम लोगों की सुविधा और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर और मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। कंट्रोल रूम आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के समाधान का प्रमुख माध्यम बनेगा। लोग फोन के जरिये अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। मिली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। विशेष परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदा या अन्य संकट काल में यह कंट्रोल रूम सक्रिय रहकर हालात पर नजर रखेगा।
यही नहीं लोगों को अब योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग विभागों को फोन नहीं करना पड़ेगा। कमांड सेंटर से ही सभी विभागों की योजनाओं व आवेदन आदि करने की जानकारी एक फोन पर मिल सकेगी। इसके अलावा इस कंट्रोल रूम से पुलिस, ट्रैफिक, गोशालाओं में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हो सकेगी। वहीं प्राइवेट सेक्टर की ओर से बाहर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे लिंक किए जाएंगे। कमांड सेंटर की स्थापना को लेकर मुरादाबाद से आई टीम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया और डीएम को विस्तार से जानकारी दी। टीम में नितिन शर्मा व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
मीडिया से बनेगा बेहतर समन्वय
मीडिया सेंटर मीडियाकर्मियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित होगा। यहां आधिकारिक सूचनाएं, विज्ञप्ति और अन्य जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे समाचार संकलन में आसानी होगी और जनता तक सही व प्रमाणिक सूचना पहुंचेगी।
एक माह में संचालित कराने का है प्रयास
डीएम संजय चौहान ने बताया कि कंट्रोल कमांड सेंटर एक माह में संचालित हो जाएगा। इससे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद कायम होगा। मीडिया से बेहतर समन्वय के साथ इस पहल से जनता का विश्वास बढ़ेगा और प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।