फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now booking of reserved tickets will be done till 8 pm

अब रात आठ बजे तक होगी आरक्षित टिकट की बुकिंग

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now booking of reserved tickets will be done till 8 pm
गौरीगंज (अमेठी) मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से विभाग ने स्टेशन पर आरक्षण अवधि में विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को आरक्षण काउंटर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक संचालित हुआ। अब तक यह काउंटर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलता था। इस काउंटर से आरक्षित टिकटों की बुकिंग के साथ लोगों को साधारण टिकट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की मुश्किलों को देखते हुए विभाग ने टिकट बुकिंग अवधि बढ़ा दी है। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सुबह आठ बजे से महज दोपहर दो बजे तक आरक्षित टिकटों की बुकिंग होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टिकट अवधि बढ़ाने की मांग काफी दिनों से यात्रियों द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

अब विभाग ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक आरक्षित टिकटों की बुकिंग करने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में बुकिंग काउंटर से आरक्षित टिकट बुक करने के साथ साधारण टिकट की बिक्री करने का निर्देश दिया है। आदेश मिलने के बाद गुरुवार से ही काउंटर का संचालन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक शुरू कर दिया गया। रेलवे के इस निर्णय से रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से होगी परेशानी
रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय दो आरक्षण लिपिक हैं। ऐसे में दो कर्मी एक ही काउंटर संचालित कर सकेंगे। एक काउंटर चलने से दोनों टिकट जारी करने का काम एक कर्मी को करना पड़ेगा। ऐसे में उसे परेशानी उठानी पड़ेगी। स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीना ने कहा कि जल्द ही और कर्मचारी मिलने की उम्मीद है। कर्मियों के मिलने के बाद आरक्षण व साधारण काउंटर अलग कर व्यवस्था को सुविधाजनक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed