फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nounihal will be exposed to the cultural heritage of Amethi

Amethi News: अमेठी की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे नौनिहाल

Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nounihal will be exposed to the cultural heritage of Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को अमेठी के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। उन्हें जिले की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के साथ स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गर्मी की छुट्टी में बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहे, इस दिशा में प्रयास जारी है। इसके लिए विभाग ने प्रधानाध्यापकों को 15 जून तक समर कैंप संग बच्चों को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


करीब दो लाख बच्चों को मिलेगा लाभ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि जिले में 1580 परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2023-24 मेंं 1.98 लाख नौनिहाल कक्षा एक से आठ तक पढ़ रहे हैं। योजना का करीब दो लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय के पंजीकृत बच्चों को समर कैंप के माध्यम से आकर्षित करने की कवायद की जा रही है। समर कैंप में रचनात्मक वातावरण सृजन कर बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने पर भी काम हो रहा है। डिजिटल लर्निंग विधि से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन


15 तक संचालिक होंगी गतिविधियां
15 जून तक यह गतिविधियां संचालित होंगी। सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। निपुण भारत लक्ष्य पूरा नहीं करने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता सिंह, बीएसए, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed