{"_id":"645545eb9ea81cead303ef1f","slug":"notice-to-ro-who-marked-backward-class-instead-of-scheduled-amethi-news-c-13-1-218952-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनुसूचित के बजाय पिछड़ा वर्ग अंकित करने वाले आरओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनुसूचित के बजाय पिछड़ा वर्ग अंकित करने वाले आरओ को नोटिस
Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पंचायत, अमेठी के रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन के दौरान सभासद प्रत्याशी की जाति ऑनलाइन फीडिंग में गलत कर दी थी। हालांकि, शिकायत के बाद त्रुटि दूर कर दी गई है। डीएम ने संबंधित आरओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड संख्या-3 कटरा राजा हिम्मत सिंह को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यहां पर सभासद उम्मीदवार मिथिलेश की जाति आयोग की वेबसाइट पर फीड करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कर दिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई तो उम्मीदवार मिथिलेश के सभी प्रमाण पत्र सही मिले। रिटर्निंग ऑफिसर धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन अंकन करते समय जाति के कालम में त्रुटिवश पिछड़ा वर्ग अंकित कर दिया था।
शिकायत के बाद त्रुटि को दूर कर उच्चाधिकारियों के साथ ही आयोग को मामले से अवगत करा दिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि लिपिकीय त्रुटि के चलते गलत अंकन का मामला प्रकाश में आया था। संबंधित आरओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज
वार्ड संख्या-3 कटरा राजा हिम्मत सिंह में धनगर जाति की एक प्रत्याशी ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाया था। शिकायत के बाद स्क्रूटनी में उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। मामले में तहसीलदार ने रिपोर्ट दी थी कि धनगर अनुसूचित जाति में नहीं आते हैं। पर्चा खारिज होने के बाद महिला प्रत्याशी ने हाईकोर्ट की शरण ली है।