फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue to six officer

छह जिला स्तरीय अफसरों से जवाब तलब

Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
notice issue to six officer
गौरीगंज (अमेठी)। विकास भवन में संचालित कार्यालयों का सीडीओ ने सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्यालयाध्यक्ष नदारद पाए गए। सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कार्यालयों में अफसरों के साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए सोमवार सुबह साढ़े दस बजे सीडीओ प्रभुनाथ ने विकास भवन में संचालित समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ वंशीधर सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास आरडी गौतम, डीसी मनरेगा मीनाक्षी देवी, पीडी आशुतोष दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य नदारद पाए गए।
विज्ञापन

नाराज सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्य समेत जवाब मांगा है। सीडीओ ने बताया कि जब कार्यालयाध्यक्ष ही समय पर आफिस नहीं पहुंचेंगेे तो कर्मचारी मनमाना रवैया अख्तियार करेंगे। कहा कि ऐसी स्थिति में दूर दराज से आए लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं अफसरों व कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं आने से कई शासकीय कार्य भी बाधित होते हैं। कहा कि उनकी ओर से अब नियमित रूप से विकास भवन के साथ ही ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed