{"_id":"5fbd388d8ebc3e5fab39947d","slug":"notice-issue-to-99-officers-amethi-news-lko5515812138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों में लापरवाही पर 99 अफसरों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों में लापरवाही पर 99 अफसरों से जवाब-तलब
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित नहीं करना जिले के 99 अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए साक्ष्य समेत जवाब देने को कहा है।
जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर से संदर्भित शिकायतों का डेडलाइन में निस्तारण नहीं करना जिले के 99 अफसरों को भारी पड़ा। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले के 99 अफसरों के स्तर पर 630 संदर्भित शिकायतें अनिस्तारित व डिफाल्टर श्रेणी के करीब मिलीं।
अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मचा है।