फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   non interlocking of gouriganj-amethi track

नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए छह घंटे का मेगा ब्लॉक

Thu, 27 Feb 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
non interlocking of gouriganj-amethi track
गौरीगंज : रेल ट्रैक पर काम करते मजदूर। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गौरीगंज-अमेठी रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकृत रेलट्रैक पर ट्रेन संचालन की कोशिश में जुटे विभाग ने दूसरे दिन भी छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इस दौरान अफसरों की मौजूदगी में कर्मियों ने गौरीगंज-अमेठी के बीच ट्रैक कनेक्टिविटी व ज्वॉइंट ठीक करने के साथ सिग्नल प्वॉइंट तैयार करते हुए परिचालन सिस्टम से जोड़ा। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रेलखंड गौरीगंज-अमेठी पर पांच मार्च को होने वाले ट्रायल से पहले विभाग ने दूसरे दिन छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। ब्लॉक के दौरान कर्मियों ने अप/डाउन मेन ट्रैक के अतिरिक्त अन्य ट्रैक के पुराने स्लीपर व पटरियों को बदलने के साथ ही गौरीगंज, ताला खजुरी व अमेठी स्टेशन के पास पुराने प्वॉइंट को समाप्त करते हुए ट्रैक पर परिवर्तन कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के साथ सिग्नल सिस्टम व नए प्वॉइंट तैयार करते हुए स्टेशन की परिचालन व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मियों ने परिचालन के लिए स्टेशन पर स्थापित कंप्यूटर परिचालन व्यवस्था से ट्रैक के प्वॉइंट व लाइन क्लीयर करने के सभी आप्शन को अपडेट किया। कार्य को समय से पूरा किया जा सके इसके लिए सुरक्षा के प्रबंध के साथ ही अफसर लगातार कार्यों का निरीक्षण करते रहे। ब्लॉक के दौरान गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग बीच-बीच में बंद रही। क्रॉसिंग बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन विभाग ने नान इंटरलाकिंग कार्य पूरा करने के दौरान पांच मार्च तक ट्रैक की सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त करने के साथ सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इस दौरान आरक्षित टिकट निरस्त कराने तथा नई तिथि का आरक्षित टिकट लेने के लिए यात्री परेशान हैं तो गंतव्य को रवाना होने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ट्रैक पर संचालित अप/डाउन लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन गौरीगंज के साथ अमेठी के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर दिन में सभी स्टेशनों पर ठहराव वाली संचालित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed