फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No person will get entry without pass

Amethi News: बगैर पास किसी व्यक्ति को नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 03 Jun 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
No person will get entry without pass
अमेठी सिटी। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस बार मतगणना स्थल पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम लगाई जा रही है। इसके साथ ही यहां पर ओआरएस का घोल भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि इसके लिए टीमों को लगाया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है ताकि किसी भी इमरजेंसी में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल पर बिना पास के किसी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना अभिकर्ता को मतगणना दिवस की सुबह सात बजे तक मतगणना केंद्र में प्रवेश लेने को कहा गया है। मतगणना अभिकर्ताओं के लिए विधानसभावार अलग-अलग रंगों के पास जारी किए गए हैं। प्रवेश के समय अपने साथ प्रारुप-18 की प्रति, आईडी यथा आधार कार्ड व अन्य तथा मतगणना अभिकर्ता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लायेगें। बिना इसके मतगणना केंद्र में प्रवेश नही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताकि न हो परेशानी
भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना अभिकर्ताओं को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने में कठिनाई न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने खानपान सामग्री को गेट के बाहर 100 मीटर की दूरी से मतगणना कैम्पस में लाने के लिए चार ई-रिक्शे लगाए जाने के निर्देश दिये हैं। मतगणना हाल में भीषण गर्मी से बचाव के लिए एसी व कूलर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed