फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nine new corona positive case

विकास भवन कर्मी समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 24 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
nine new corona positive case
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोविड की धीमी रफ्तार के बीच सोमवार रात मिली जांच रिपोर्ट में विकास भवन कर्मी समेत नौ स्थानीय नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच रिपोर्ट में 1,797 के निगेटिव होने के साथ ही जिले में अब तक 3,033 लोग कोरोना संक्रमण से सही हो चुके हैं।
विज्ञापन

पांच मई से जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता के बाद धीरे-धीरे जिले में कम हो रहा है। सोमवार देर रात मिली जांच रिपोर्ट में विकास भवन में कार्यरत एक कर्मी समेत नौ स्थानीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों से ट्रूनॉट, आरटीपीसीआर व एंटीजन विधि से 1,797 लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को संकलित रिपोर्ट में 1,788 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कोरोना संक्रमित मिले लोगों में विकास भवन कर्मी के साथ छिटेपुर, गूगेमऊ, ददियान, पचेहरी, घोरहा, यूपीएसआईडीसी सेक्टर 16, जंगल रामनगर व सीएचसी मुसाफिरखाना में कार्यरत कर्मी शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों के स्वास्थ्य व उनकी मांग के अनुसार होम आइसोलेट/अस्पताल में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए डीएम ने पूर्व में गठित टीम को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग के साथ अन्य कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,224 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 30 की मौत हो चुकी है तो 3,033 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। वर्तमान में 161 लोगों को होम आइसोलेट/अस्पताल में भर्ती कर उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed