फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   News of death of a young man who went to Dubai to earn money came

Amethi News: दुबई कमाने गए युवक की मौत की खबर आई

Thu, 17 Apr 2025 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
News of death of a young man who went to Dubai to earn money came
जामो रानीपुर पश्चिम गांव में हादसे के बाद बेसुध पड़े परिजन।
जामों (अमेठी)। क्षेत्र के बलभद्रपुर रानीपुर पश्चिम के रहने वाले फिरोज आलम (25) की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिरोज के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

हैदर अली के मुताबिक उनका बेटा फिरोज आलम पांच भाई-बहनों में अकेला कमाने वाला था। वह छह मार्च 2025 को मोहनगंज क्षेत्र के रहने वाले एजेंट मेराज की मदद से दुबई के जावेलअली में पेंटिंग का काम करने गया था। पिता हैदर अली का कहना है कि बेटे को घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश भेजा था, यह नहीं सोचा था कि उसकी लाश ही लौटेगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि एजेंट और कंपनी के एचआर हेड से संपर्क किया गया है। बताया गया है कि परिजन यदि औपचारिकताएं पूरी करते हैं तो 10-15 दिन में शव भारत भेजा जाएगा। परिजनों का कहना है कि अभी मौत की वजह साफ नहीं है और मामले की जांच हो रही है। भाई गुल मोहम्मद ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा व विधायक राकेश प्रताप सिंह से शव गांव लाने में मदद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बेसुध, बहनों की शादी की चिंता

मां कदरुनिशां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। होश में आने पर बस यही कहती हैं कि अब बेटियों की शादी कौन करेगा। परिवार में एक भाई गुल मोहम्मद और पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, बाकी दो की शादी बाकी है।



पीड़ित परिवार होगी हरसंभव मदद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि मृतक के भाई की सांसद किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात करवाई गई है। सांसद ने विदेश मंत्रालय से पत्राचार कर शव मंगवाने और परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed