फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   New sapling will be planted in place of dried plants

सूखे पौधों के स्थान पर रोपे जाएंगे स्वस्थ पौधे

Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
New sapling will be planted in place of dried plants
02 : गौरीगंज : कैंप कार्यालय में वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए जुलाई माह में जिले में 43,44,405 पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपे गए हैं। रोपित पौधों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में बिंदुवार जानकारी लेने के बाद डीएम ने मृत/सूखे पौधों के स्थान पर पुन: स्वस्थ पौधे रोपित करने, जियो टैगिंग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर पौधों को तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पौध रोपण कार्यक्रम में चार जुलाई को वन विभाग ने चिह्नित स्थानों पर 23 लाख दो हजार 425 तो अन्य 24 विभाग 20 लाख 41 हजार 980 पौधे रोपित करते हुए जिले 43 लाख 44 हजार 405 पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपित पौधे को संरक्षित करने के लिए सक्रिय डीएम अरुण कुमार ने जिला पौधरोपण एवं पर्यावरण समिति सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में वन विभाग को जिला पर्यावरण योजना तैयार करने के बात कहते हुए सभी विभाग अपने-अपने वांछित सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को देने का निर्देश दिया।
डीएम ने वर्षा काल रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करने की बात कहते हुए मृत/सूखे पौधों के स्थान पर पुन: स्वस्थ पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। डीएम ने रोपित पौधे तैयार हो सकें इसके लिए उनकी देख-रेख व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में एडीएम एसपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी महेंद्र नारायण सिंह, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीएसटीओ रामसनेही वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र कुमार व एआरटीओ सर्वेश कुमार समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed