फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   new building for musafir khana block office will be constructed soon

मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर का होगा कायाकल्प

Sun, 28 Feb 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
new building for musafir khana block office will be constructed soon
गौरीगंज। मुसाफिरखाना ब्लॉक कार्यालय के लिए जल्द ही नए भवन का निर्माण होगा। नए भवन के निर्माण के लिए ग्राम्य विकास विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने 464.93 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद आवास विकास परिषद की अमेठी इकाई को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए पहली किस्त के रुप में 232.46 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
वर्ष 1958 में निर्मित मुसाफिरखाना ब्लॉक का पुराना भवन काफी जर्जर हो गया है। गत वर्ष तत्कालीन डीएम शकुंतला गौतम ने कार्यालय व आवासीय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए नए भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग ने लोक निर्माण विभाग से आधुनिक संसाधनों वाले भवन का मानचित्र तैयार कराते हुए चार करोड़ 64 लाख 93 हजार रुपये का अनुमानित आगणन भेजते हुए धनावंटन की मांग की थी। प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए आवास विकास परिषद इकाई अमेठी को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव अच्छेलाल सिंह यादव ने संस्था के खाते में पहली किस्त के रुप में दो करोड़ 32 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। इसके साथ कार्यदायी संस्था को स्वीकृत भवन का निर्माण मानचित्र के अनुसार समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।
सीडीओ को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए काम पूरा होने पर भवन हैंडओवर कराकर संचालित कराने को कहा है। भवन जर्जर होने से जहां अधिकारियों व कर्मचारियों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसके साथ ब्लॉक आने वाले लोगों को भी परेशानी होती थी। नया भवन बनने से अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ फरियादियों को भी सहूलियत मिलेगी।

परिसर में यह होगा निर्माण
मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में मुख्य भवन के साथ श्रेणी-तीन व श्रेणी-दो के आठ, श्रेणी-ए के तीन भवनों के साथ प्रधान कमेटी हाल, जनरेटर रूम, पंपरूम, बाउंड्रीवॉल, इंटरलॉकिंग, सबमर्सिबल पंप, ओवरहेड टैंक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था के साथ विद्युत कनेक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed