{"_id":"5ee8e84e8ebc3e42ae3d33c9","slug":"neonatal-death-due-to-negligence-in-delivery-case-registered-amethi-news-lko5262847107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुंशीगंज थाने के पूरे कुर्मिन मजरे पूरबगांब निवासी एक प्रसूता की शनिवार को प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत का प्रकरण प्रकाश में आया है। नवजात की मौत के बाद परिवारीजनों की तहरीर पर तीन दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
मुंशीगंज थाने के पूरे कुर्मिन मजरे पूरब गांब निवासी रामनरेश वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर आशाबहु फूलमती, सास बोधा देवी व भतीजी कविता के साथ शनिवार देर शाम सीएचसी शाहगढ़ पहुंची। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद पूजा को भर्ती कर लिया।
पूजा ने प्रसव के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नवजात की रात में ही मौत होने का आरोप लगाया है। नवजात की मौत के बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए और रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
शव पर चोट के निशान देख परेशान पूजा की जेठानी ने रविवार से पूरे मामले की शिकायत करने में जुट गई। सोमवार को जब मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।
गांव पहुंची पुलिस ने सोमवार को कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराते हुए उर्मिला की तहरीर पर दो स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उर्मिला की मानें तो स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से ही नवजात की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि अभी नवजात की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने तथा पुलिस की जांच में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।