{"_id":"68fa7f336ba4472d440df57e","slug":"naya-savera-will-increase-the-confidence-of-students-amethi-news-c-96-1-ame1002-150835-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नया सवेरा से छात्रों का बढ़ेगा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नया सवेरा से छात्रों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
Fri, 24 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा का तनाव कम करने के लिए नई पहल की है। जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को अब रोल मॉडल बनाकर अन्य विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना और उनमें सफलता की भावना जगाना है।
जिले में 36 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ रहे दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की चिंता से मुक्त रखने के लिए विभाग ने नया सवेरा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत हाईस्कूल और इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को उनके विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें और अन्य छात्रों को मार्गदर्शन दे सकें।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालयों के प्रधानाचार्य सप्ताह में कम से कम दो बार बुलाएंगे। प्रार्थना सभा के दौरान ये टॉपर छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे, सफलता के मूलमंत्र बताएंगे और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी उपयोगी जानकारी देंगे। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें परीक्षा की रणनीति समझाई जाएगी ताकि वे आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। मेधावी छात्रों और अधिकारियों के अनुभव से परीक्षा का भय समाप्त होगा और विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है, जिससे हर विद्यार्थी सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सके।