फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Muslim family gets Hindu custom cards printed for daughter's wedding

Amethi News: मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी में छपवाए हिंदू रीति रिवाज के कार्ड

Tue, 05 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Muslim family gets Hindu custom cards printed for daughter's wedding
सिंहपुर (अमेठी)। ब्लॉक के पूरे अल्लादीन गांव निवासी एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटी के निकाह के लिए हिंदू रीति रिवाज के तहत कार्ड छपवाए हैं। कार्ड के ऊपर भगवान गणेश व श्रीकृष्ण को दिखाया गया है।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा निमंत्रण कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों के नाम तो मुस्लिम हैं, मगर शादी के कार्ड में देवी-देवताओं के फोटो छपे हैं। जिस पर शादी की तारीख आठ नंबर और पता राजा फत्तेपुर के पूरे अलादीन गांव लिखा है।
विज्ञापन



वायरल शादी के कार्ड की पड़ताल करने के लिए जब कार्ड पर छपे नाम शब्बीर उर्फ टाइगर से संपर्क कर उनसे जानकारी ली गई तो बताया कि बेटी सायमा बानो का निकाह रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र के सेनपुर निवासी इरफान से होना है। बताया कि हमने हिंदू भाइयों को निमंत्रण देने के लिए हिंदू रीति के अनुसार शादी के कार्ड छपवाए हैं। इससे वह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed