फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Murder of innocent who went to see the procession, body thrown in the drain

Amethi News: बरात देखने गए मासूम की हत्या, नाली में फेंका शव

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Murder of innocent who went to see the procession, body thrown in the drain
जामो (अमेठी)। बच्चों के साथ घर के सामने आई बरात देखने गया मासूम रविवार की रात अचानक लापता हो गया। सोमवार की सुबह गांव के बाहर तालाब की सूखी नाली में उसका शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह दागे जाने के निशान है। पुलिस को आशंका है कि गला दबाकर मासूम को मौत के घाट उतारा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मासूम का शव मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन गमगीन है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



जामो थाने के रेशी गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति का पुत्र सत्येेंद्र कुमार (4) रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। गांव के ही कृष्ण कुमार पासी की पुत्री की बरात उमराडीह गांव से आई थी। भीड़-भाड़ व शोरगुल के बीच सत्येंद्र कई अन्य बच्चों के साथ बरात देखना गया था। परिवार वाले यह समझते रहे कि मासूम खेल रहा होगा। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। ग्रामीण भी मासूूम की तलाश करते रहे पता नहीं चला तो रात में डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन



सूचना के बाद पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने भी मासूम की तलाश शुरू कर दी। सोमवार अल सबुह करीब छह बजे गांव के दान बहादुर गांव से बाहर गए तो तालाब की सूखी नाली में मासूम का शव देख मामले की सूचना ग्रामीणों व परिजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी डॉ. इलामारन जी, सीओ मयंक द्विवेदी समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पिता जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहीं अंधविश्वास में तो नहीं हुई मासूम की हत्या
जामो के रेशी में तालाब की सूखी नाली में मिले सत्येेंद्र का शव अंध विश्वास में हत्या होने की तरफ भी इशारा कर रही है। शव के पास अगरबत्ती मिलना, शरीर पर कई स्थानों पर जले का निशान होना ऐसे कई सवाल है जो पुलिस के सामने चुनौती बने है। ग्रामीणों के बीच भी इसी विषय पर चर्चा होती रही कि कहीं अंधविश्वास के चलते मासूम की हत्या तो नहीं की गई।






प्रकरण का जल्द खुलासा करने के लिए एसएचओ के साथ स्वॉट व सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी है। पुलिस में बरात में शामिल रहे लोगों के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर मासूम के गायब होने से शव मिलने तक की कड़ी जोड़ खुलासे की कोशिश में जुटी है।
डॉ. इलामारन जी-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed