{"_id":"638a334a98fd4c002507a3ef","slug":"municipality-election-2022-amethi-news-lko659974774","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जायस के दो मतदान केंद्र अति संवेदशनशील प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जायस के दो मतदान केंद्र अति संवेदशनशील प्लस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए चारों निकायों में कुल 31 मतदान केंद्र व 85 बूथ बनाए गए हैं। पूर्व चुनावों के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को विवाद वाले बूथों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 31 में 15 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, तीन को संवेदनशील व दो को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिह्नित किया गया है।
नगर पालिका परिषद जायस में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कंपोजिट विद्यालय सैदाना व मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र को अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किया गया है। नया प्राथमिक विद्यालय मौलवी खुर्द व प्राथमिक विद्यालय जायस को संवेदनशील, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व जूनियर हाईस्कूल जायस के मतदान केंद्र को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है।
गौरीगंज नगर पालिका में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीजीआईसी मतदान केंद्र को संवेदनशील व पचेहरी, प्राथमिक विद्यालय कटरालालगंज, बलीपुर खुर्दवा व बीआरसी को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं नगर पंचायत अमेठी में कुल छह मतदान केंद्रों के सापेक्ष संस्कृत पाठशाला, कन्या पाठशाला व जूनियर हाईस्कूल को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में सभी पांच मतदान केंद्रों की तुलना में तीन अति संवेदनशील व दो संवेदनशील चिह्नित किये गए हैं। अति संवेदनशील में प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम व प्राथमिक विद्यालय भनौली को अतिसंवेदनशील, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज व सामुदायिक विकास केंद्र मुसाफिरखाना को संवेदनशील घोषित किया गया है।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष होगा चुनाव
सभी निकायों में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारी की जा रही हैं। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। - अजीत कुमार सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, अमेठी