फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mother-in-law dies, son-in-law and granddaughter injured in road accident

Amethi News: सड़क हादसे में सास की मौत, दामाद-नातिन घायल

Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies, son-in-law and granddaughter injured in road accident
फुरसतगंज/ तिलोई (अमेठी)। ओदारी चौराहे पर शनिवार को डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दामाद के साथ जा रही सास की मौत हो गई। जबकि, हादसे में घायल दामाद- नातिन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अहमदपुर चोराई गांव निवासी रामपति (45) अपने दामाद जायस कोतवाली के खरौली गांव निवासी सूरज व नातिन साक्षी के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में ओदारी चौराहे के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामपति को मृत घोषित कर दिया। सूरज व साक्षी का प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख रेफर कर दिया। रामपति के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed