{"_id":"6adfaa71f1d815e7eb0b182a","slug":"mother-and-son-killed-after-bike-is-struck-by-a-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-178996-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत
Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुबेहा क्षेत्र के सराय गोपी में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : परिजन
अमेठी सिटी/सिंहपुर। इन्हौंना कस्बे में दो सड़का मोड़ के पास रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के सराय गोपी गांव निवासी मालती मौर्य (32) और उनके पांच वर्षीय बेटे विराट मौर्य के रूप में हुई है। घायल विकास मौर्य का मेडिकल कॉलेज तिलोई में उपचार चल रहा है।
रामराज के मुताबिक उनके भाई विकास पत्नी मालती और बेटे विराट के साथ तिलोई के पूरे बसावन दास का पुरवा गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रविवार रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इन्हौंना कस्बे में दो सड़का मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने तीनों को सिंहपुर सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। घायलों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने मालती और विराट को मृत घोषित कर दिया। विकास की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे विकास ने हेलमेट पहना था। इससे उनके सिर में चोट नहीं आई, जबकि पीछे बैठे मां-बेटे के सिर में गंभीर चोटें लगीं। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भतीजी को कैसे बताएं, नहीं रहे मां और भाई
मालती और विराट की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रामराज अपने आंसू नहीं रोक सके। रोते हुए उन्होंने बताया कि घर में मौजूद भतीजी वैष्णवी बार-बार फोन कर मां, पिता और भाई से बात कराने की जिद कर रही है। वह पूछ रही है कि मां-पापा और भैया कहां हैं। उसे कैसे बताएं कि मां और भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। रामराज ने बताया कि हादसे में घायल विकास भी बार-बार पत्नी और बेटे के बारे में पूछ रहे हैं। परिवार पर एक साथ टूटे इस दुख से सभी बदहवास हैं।