फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   More than 15 hundred patients reached OPD

Amethi News: ओपीडी में 15 सौ से अधिक पहुंचे मरीज

Tue, 03 Sep 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
More than 15 hundred patients reached OPD
जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की आमद का रिकॉर्ड बन गया। मरीजों की संख्या 15 सौ पार हो गई। इनमें 816 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित रहे। पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलौजी व दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बरसात के बाद अब उमस भरी गर्मी ने कई बीमारियों को जन्म दिया है। वायरल फीवर सबसे बड़ी बीमारी बनकर सामने आया है। शहर से लेकर गांवों तक इसने पांव पसार रखा है। हर घर में एक सदस्य चारपाई पर बुखार से तप रहा है। किसी-किसी घर में यह संख्या तीन से चार तक की है।
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य को बुखार से राहत मिल रही है तो दूसरा चपेट में आ जा रहा है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो ओपीडी के अब तक के सभी रिकाॅर्ड धराशायी हो गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1559 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़ को संभालने में स्टाफ के पसीने छूट गए। चिकित्सक को दिखाने की जल्दी में धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीजों में से ज्यादातर बुखार से पीड़ित रहे। इनमें से कुछ मरीजों की खून की जांच कराई गई तो कुछ को परामर्श के बाद दवा लिखी गई।

सोमवार को ओपीडी में बुखार से पीड़ित 816, खांसी के 231, ठंड के साथ बुखार के 217, जुकाम के 185, पेट दर्द के 211, दस्त के 65 तथा डिहाइड्रेशन के 21 सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज पहुंचे।


पैथोलाॅजी में जांच के लिए लगी भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में से दो से ढाई सौ लोगों की हर दिन जांच हो रही है। जांच के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस समय मलेरिया, टायफाइड आदि की जांच के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने से ज्यादातर मरीजों को रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ रहा है।



थोड़ी सी भी लापरवाही पहुंचा रही नुकसान
मौसम का असर लोगों को बीमार बना रहा है। थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसान पहुंचा रही है। अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ा है। जांच के लिए भी मरीज अधिक आ रहे हैं। बुखार वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है।
-डाॅ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed