फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Modern diagnostic facilities will soon be available at the district hospital.

Amethi News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी आधुनिक जांच की सुविधा

Thu, 16 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Modern diagnostic facilities will soon be available at the district hospital.
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में मरीजों को जल्द आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का बुधवार को प्रदेश स्तरीय टीम ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। टीम ने गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लैब का संचालन जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रदेश स्तरीय टीम के सदस्य सुधीर कुमार, मानवेंद्र सिंह और त्रिलोकी नाथ ने लैब भवन, उपकरणों की स्थापना और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. विवेक चौधरी ने टीम को निर्माण कार्य की प्रगति और प्रस्तावित जांच सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आईपीएचएल लैब शुरू होने के बाद मरीजों को जिला अस्पताल में ही कई आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे निजी लैब और दूसरे जिलों पर निर्भरता कम होगी तथा कम समय में जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed