फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MNREGA workers go on pen down strike over demands including honorarium

Amethi News: मानदेय समेत मांगों पर मनरेगा कर्मियों की कलमबंद हड़ताल

Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers go on pen down strike over demands including honorarium
अमेठी सिटी। रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय पर संगठन अध्यक्ष इशकार अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम पंचायत को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत होने के बावजूद उन्हें नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा है। 12 से 14 महीने का भुगतान लंबित है, जिससे आर्थिक कठिनाई बढ़ रही है। वर्तमान में 10 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है, जिसे अपर्याप्त बताया गया। ज्ञापन में कर्मियों ने समूह ‘ग’ के समान वेतन और भत्ते, ग्राम पंचायतों में सहायक सचिव पद सृजित कर समायोजन तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी। साथ ही चार अक्तूबर 2021 की घोषणा के अनुरूप मानव संसाधन नीति लागू करने और न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय तय करने की बात कही। प्रदर्शन में ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर परिचालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed