फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MNREGA worker's body found in suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में मिला मनरेगा मजदूर का शव

Fri, 28 Jun 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
MNREGA worker's body found in suspicious circumstances
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र गौरीगंज के बरनाटीकर गांव के पास बुधवार से लापता एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह मनरेगा मजदूर था। वह यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे और किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। परिवार के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के काजीपट्टी मजरे रामपुर कुडवा गांव निवासी राम प्रताप (50) का पुत्र देवराज अपनी माता का उपचार करवाने 24 जून को रायबरेली जिले के नसीरादाबाद गया था। घर में मौजूद रामप्रताप 25 जून को मनरेगा के तहत मजदूरी करने के बाद से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


26 जून को देवराज घर पहुंचा तो पिता को नहीं पाया। इस पर उसने पिता की तलाश शुरू की। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिये बरनाटीकर गांव के पास बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच देवराज ने शव की पहचान पिता राम प्रताप के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed