फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MLA's spilled pain, complain but still don't get answer

Amethi News: विधायक का छलका दर्द, शिकायत करो फिर भी नहीं मिलता जवाब

Fri, 04 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
MLA's spilled pain, complain but still don't get answer
बिजली की समस्या पर जनप्रतिनि​धि व अफसर
गौरीगंज(अमेठी)। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता एवं जन प्रतिनिधि संपर्क अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। जन प्रतिनिधियों ने पाॅवर कारपोरेशन पर मनमानी का आरोप लगाया। विजिलेंस टीम व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए। आगामी त्योहार में जिले की सभी बाजारों में जर्जर तारों, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में कितने स्थानों पर बांस बिल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिकारी जवाब नहीं दे सके। कहाकि लोगों को बिजली नियमों को जानकारी नहीं है। अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिना किसी नोटिस दिए लोगों के घरों में घुसकर ओवरलोड बताकर दो लाख रुपए जुर्माना ठोंक देते हैं।
विज्ञापन

लोगों को जानकारी तक नहीं होती है। नोटिस आने पर जानकारी होती है। अधिकारी व कर्मचारी दस-बीस हजार की बात कर मामले को रफा-दफा कर देते हैं। उन्होंने पावर कार्पोेरेशन पर सवाल करते हुए कहाकि कितने लोगों को नोटिस दी गई। जिस पर अधिकारी कोई जवाब न दे सके। विधायक ने कहाकि पहले जनता दरबार में पुलिस व राजस्व की सबसे अधिक शिकायतें होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 90 प्रतिशत शिकायत बिजली विभाग की ही होती है। अधिकारियों से बात करो व उन्हें लेटर पैड पर शिकायत लिखकर दो तो काेई जवाब नहीं मिलता है। अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहाकि उपभोक्ताओं से गलत तरीके से बात की जाती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहाकि जिले भर से एक आंकलन रिपोर्ट मंगाकर जहां भी ढीले तार हैं या वोल्टेज की समस्या हो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। छोटे उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न किया जाए। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। कहाकि आए दिन छोटे उपभोक्ताओं को दो से ढाई लाख रुपए की पेनाल्टी थमा दी जाती है। जिसको चाहकर भी वे नहीं जमा कर सकते हैं। कहाकि आगामी महीनों में दुर्गापूजा, दशहरा, भरत मिलाप सहित अन्य त्योहार मनाए जाएंगे। जिन जिन बाजारों में ढीले तार को सही कराए जाने के साथ ही केबल बिछाई जाए और जिस ट्रांसफार्मर की क्षमता कम हो उसकी क्षमता बढ़वाया जाए।
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने चारों विधान सभाओं में हो रहे कार्यों की सूची मांगी। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने सूची उपलब्ध कराने की बात कही। एमएलसी ने कहाकि अब तक जनप्रतिनिधियों के कितने शिकायती पत्र विचाराधीन हैं। शिकायतों का निस्तारण हुआ कि नहीं सुनिश्चित करें।
जगदीशपुर भाजपा विधायक सुरेश पासी ने हुसैनगंज, मवैया रहमतगढ़ संसारपुर आदि गांवों के बिजली समस्या की बात कही। अधिकारियों ने सही कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि सभी उपभोक्ताओं के घर के बाहर मीटर लगाए जाएं। कर्मियों को घर में जाने की जरूरत न पड़े। मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार ने उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने के लिए कैंप लगाने की बात कही। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहाकि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कराए जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, गौरीगंज एक्सईन महावीर सिंह, एसडीओ अशोक कुमार यादव, जेई अमृत लाल यादव के साथ ही पावर कार्पाेरेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed