फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Missing youth's body found landing in Surya Kund

सूर्य कुंड में उतराता मिला लापता युवक का शव

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found landing in Surya Kund
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के कालिकन धाम मेला परिसर स्थिति सगरा (सूर्य कुंड) में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अमेठी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या हुई है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे घीसा कनू निवासी महेंद्र कुमार यादव (35) मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करता था। बीते बुधवार को वह दिनभर काम कर शाम को घर से सब्जी खरीदने को बता कर घर से कालिकन बाजार के लिए निकला। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजन युवक की तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गुरुवार को भी अपने रिश्तेदारों के यहां व आसपास युवक की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगा। वहीं शुक्रवार सुबह मंदिर के पास सगरा में युवक का शव उतराता दिखा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संग्रामपुर पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक की साइकिल और चप्पल समीप के एक मंदिर के पास पड़ा मिला। मृतक के बच्चे और पत्नी मायके में रहते हैं। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। एसएचओ संग्रामपुर को घटना की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed