{"_id":"60d61f718ebc3e322f280402","slug":"memorandum-submitted-in-support-of-dpro-arrested-taking-bribe-amethi-news-lko5841466115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते गिरफ्तार डीपीआरओ के समर्थन में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते गिरफ्तार डीपीआरओ के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। रिश्वत लेते हुए विजलेंस टीम ओर से रंगे हाथ गिरफ्तार की गई डीपीआरओ के समर्थन में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार संगठन उतर आया। कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के लोगों ने डीपीआरओ को निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत फंसाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
बाजार शुुकुल ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मी की शिकायत पर विजलेंस टीम ने गत दिनों जिले की डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
टीम ने डीपीआरओ को गोरखपुर के कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेज दिया है। डीपीआरओ के बचाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी संगठन, पंचायत सचिव संगठन, किसान संगठन के साथ स्थानीय लोग ज्ञापन देकर उन्हें दोषमुक्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परयाुराम तिवारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने साजिशन डीपीआरओ को फंसाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को दिया।
ज्ञापन में शिकायतकर्ता सफाई कर्मी पद केस दर्ज करने व डीपीआरओ पर साजिश के तहत कार्रवाई कराने में शामिल लोगों को चिंहित कर कार्रवाई करने तथा डीपीआरओ पर दर्ज केस वापस लेते हुए उन्हें दोषमुक्त करने की मांग की है। इस मौके पर मनीष शास्त्री, रमाकांत मिश्र, राजकुमार तिवारी, आशीष पांडेय, बृजेश तिवारी, विकास समेत कई लोग मौजूद थे।