फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   medical college and sainik school soon in district, says budget

जमीन पर उततेगा सैनिक स्कूल और मेडिकल कालेज

Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
medical college and sainik school soon in district,  says budget
गौरीगंज (अमेठी)। योगी 2.0 सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को पेश किए गए पहले बजट में किए गए प्रावधानों ने लोगों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। लोगों ने बजट में सरकार की ओर से किए गए प्रावधानों का स्वागत करते हुए इसे जनता के हित को पूरा करने वाला बजट बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से बृहस्पतिवार की योगी सरकार का छठां व योगी-2.0 सरकार का पहला बजट पेश किया। पेश किए गए बजट में आवंटित धनराशि से तिलोई में स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो सकेगा तो कौहार में निर्मित सैनिक स्कूल को आधारभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेेंगी। बजट में किए गए प्रावधानों से मुसाफिरखाना में संचालित राजकीय महाविद्यालय में स्मॉर्ट क्लासेज चल सकेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आलू, टमाटर व प्याज को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाने से किसानों की आय बढ़ेगी। उज्जवला योजना में दो हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ इस योजना से जुड़े कनेक्शन धारकों को मिल सकेगा। दिव्यांग पेंशन योजना का बजट बढ़ने से जिले में इस योजना से बाहर रहने वाले दिव्यांग लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर उतरेगा राजकीय मेडिकल कॉलेज
मोहनगंज निवासी अयोध्या प्रसाद वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जिले में पहले से स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बजट का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है। बजट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण द्रुत गति से शुरू हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले जहां जिले के मेधावियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भटकना नहीं होगा, वहीं 25 लाख से अधिक आबादी को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

एमबीबीएस व पीजी में बढ़ेंगी सीटें
शहर के माधवपुर निवासी छात्र विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा एमबीबीएस व पीजी पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का लाभ ऐसे विद्यार्थियों को मिलेगा जो सीटों की संख्या कम होने से प्रवेश पाने से वंचित रह जाते थे। सरकार का यह कदम निसंदेह स्वागत योग्य है। विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट के लिए 15 सौ करोड़ रुपये की राशि का प्राविधान भी अच्छा निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed