फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death alleged

Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death alleged
तिलोई। मोहनगंज थाना के रतवापुर मजरे राजामऊ गांव में बुधवार रात मेनका (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में फंदे से उनका शव लटका मिला। इसी साल अप्रैल में मेनका की शादी हुई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर सहित आठ लोेगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



मोहनगंज के रमई गांव निवासी किरसन ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व उनकी बेटी मेनका का विवाह रतवापुर के विकास से हुआ था। शादी में जरूरत के मुताबिक उपहार दिए गए थे, इसके बावजूद उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार रात पता चला कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी के घर पहुंचे। आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी को कमरे में बंद करके मार डाला।
विज्ञापन



किरसन ने मेनका के पति विकास, ससुर बृजलाल, दादा छंगू, दादी शिवपता, देवर ब्रजेश व तीन ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्जकर विकास और बृजलाल को पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed