फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Marathon with tricolor in hand

Amethi News: हाथ में तिरंगा लेकर लगाई मैराथन

Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Marathon with tricolor in hand
मैराथान में शामिल सीडीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य
अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन अभियान में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में मिनी मैराथन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत अध्यक्ष ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों व अफसरों के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


दौड़ समाप्त होने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के चौथे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉकों में मिनी मैराथन दौड़ आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में नशा मुक्त का पोस्टर लगाने को कहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया। मिनी मैराथन में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर, पीआरडी जवान, खिलाड़ी और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर मैराथन दौड़ प्राथमिक विद्यालय जेठूमवई पर समाप्त हुई। वक्ताओं ने देश भक्ति से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने मकान व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में मैराथन में प्रथम स्थान पाने वाले दिग्विजय सिंह, द्वितीय स्थान पर महेंद्र सिंह व तृतीय स्थान पर पवन कुमार को सीडीओ व अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एडीएम अर्पित गुप्ता, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, उप निदेशक कृषि एलबी यादव, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ आदि मौजूद रहे।

मैराथन में मो. दनिश ने जीती शील्ड
अमेठी शहर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में शनिवार को आयोजित मिनी मैराथन में 113 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में मोहम्मद दानिश, मोहम्मद आशिक व रोहित विश्वकर्मा क्रमश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सभी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव व बीडीओ विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को मिनी मैराथन दौड़ सिंहपुर ब्लॉक परिसर से प्रांतीय इंटर कॉलेज से हुई। मैराथन को बीडीओ विजय कुमार अस्थाना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित मिनी मैराथन में युवा मंडल एवं युवक मंगल दल के सदस्यों एवं प्रांतीय इंटर कॉलेज सिंहपुर के छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई । इस मौके पर राम चंद्र सिंह, राम नरेश ,सुनीलकुमार, शिवशरण शुक्ला, अरुण कुमार, अमरजीत,अनुपम शुक्ला के साथ ही पुलिसकर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।(संवाद)

बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों व नेहरू युवा केंद्र की कार्यकर्ताओ ने मिनी मैराथन दौड़ लगाई। आयुष अस्पताल बेनीपुर से ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने झंडी दिखा कर रवाना किया जो रामबली सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाप्त हुई। प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को ब्लॉक प्रमुख की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


शिवम ने मैराथन में जीता शील्ड
भादर (अमेठी)। मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भादर में मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने किया। मिनी मैराथन दौड़ में आसलदेव इंटर कालेज पीपरपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर -द्वितीय के छात्र भी शामिल हुए। दौड़ शिवम ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और सुमित राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed