फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Man should not boast

Amethi News: मनुष्य को नहीं करना चाहिए घमंड

Tue, 25 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Man should not boast
जामों (अमेठी)। कलयुग में भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण करने मात्र से ही मानव जीवन सुखमय हो जाता है। इसके साथ ही सारे पापों से आसानी से मुक्ति मिल जाती है। ये बातें कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्री रामकथा के छठे दिन प्रवाचक पंडित राजेश निर्मोही महाराज ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने बताया कि मनुष्य को कभी घमंड नहीं करना चाहिए, यही सारे पाप की जड़ है। भगवान श्रीराम के विचार एवं चरित्र का अनुसरण करने से ही परिवार में एकजुटता आने के साथ सुख-समृद्धि आती है। भगवान राम ने सारा जीवन परिवार एवं समाज की सेवा करने में लगा दिया। प्रवाचक ने अहिल्या उद्धार, जनकपुरी में श्री राम का प्रवेश, पुष्प वाटिका एवं विवाह का वर्णन करके श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवनकाल में बिना गुरु का आदेश लिए कोई काम नहीं किया। भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के जनकपुरी में प्रवेश करने की कथा सुनाकर श्रोताओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य यजमान धर्मराज मिश्र, रामकृपाल सोनी, उदयराज शुक्ल, ललित अग्रहरि, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed