{"_id":"65999c6ec63164a709085496","slug":"made-fake-id-of-gauriganj-mla-and-asked-for-money-amethi-news-c-96-1-ame1002-11674-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज विधायक की फर्जी आईडी बना मांगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज विधायक की फर्जी आईडी बना मांगे पैसे
Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। साइबर अपराधियों ने गौरीगंज विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग शुरू कर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने लोगों से किसी को पैसा नहीं देने की अपील की है। विधायक के दिल्ली होने से मामले में केस नहीं दर्ज कराया गया है।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह इन दिनों किसी काम से दिल्ली गए हैं। विधायक की फोटो लगा उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक एकाउंट तैयार कर लिया है। लोगों से विभिन्न कारणों की बात कहते हुए पैसे की डिमांड करना शुरू कर दिया है।
शनिवार को मामला सार्वजनिक हुआ तो लोगों के बीच चर्चा होने लगी। मामला विधायक के संज्ञान में आया तो उन्होंने अधिकृत फेसबुक एकांउट पर पोस्ट कर लोगों से अपील की। कहा कि कुछ लोगों ने उनका फेक आउंट बना लिया है और पैसों की मांग कर रहे हैं। कृपया सावधान व सर्तक रहें और न रुपये भी न दें। विधायक के निजी सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि विधायक दिल्ली में हैं। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आने के बाद इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।