{"_id":"662c0f85c67eac3ca60b6d06","slug":"lost-rs-1365-lakh-due-to-greed-for-online-earning-amethi-news-c-96-1-gon1004-117601-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑनलाइन कमाई के लालच में गंवाए 13.65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑनलाइन कमाई के लालच में गंवाए 13.65 लाख
Sat, 27 Apr 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। ऑनलाइन तरीके से होटल व रेस्टोरेंट रिव्यू के बदले 40 रुपये कमाई का लालच दिया गया। स्थानीय युवक को शुरुआत में कुछ रुपये मिले, लेकिन बाद में अधिक लाभ का लालच देकर 13.65 लाख रुपये ठग लिए गए। घटना के बाद कर्ज में दबे पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चकममहा निवासी मो. इसराइल ने तहरीर में कहा है कि 27 जनवरी को उसके पास आए मैसेज में ईशा पटेल ने गूगल मैप के जरिये होटल रिव्यू का झांसा दिया। हरीपुर कॉलोनी, देहरादून, उत्तराखंड में पंजीकृत कंपनी का ब्योरा जांचने के बाद युवक ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आरोपी ईशा पटेल ने पहले रिव्यू के लिए 210 रुपये व बाद के रिव्यू में फाइव स्टार देने के लिए 40 रुपये प्रति के हिसाब से देने का वादा किया।
शुरुआत में पैसे भी गए, लेकिन बाद में सुरक्षा राशि के नाम पर पहले पैसे जमा कराए गए बाद में उन्हें लौटाने का वादा किया गया। युवक को विश्वास में लेकर बड़ी धनराशि जमा कराई गई। युवक का कहना है कि उसने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों आदि से उधार लेकर 18 दिनों में 13.65 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में उसके साथ धोखा हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला ईशा पटेल के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जायस प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि युवक ने ऑनालाइन फ्रॉड के संबंध में केस दर्ज कराया है। पहले ही प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।