फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   loot amethi iron seven accused

Amethi News: सात शातिर लुटेरे धरे गए, ट्रक सहित सरिया बरामद

Sat, 08 Apr 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
loot amethi iron seven accused
पकड़े गए शातिर लुटेरे।
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दो अप्रैल को सरिया समेत ट्रक लूट की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बाराबंकी के चौबीसी से सरिया लदा ट्रक बरामद कर लिया। झारखंड प्रांत के जमशेदपुर निवासी सुनील सिंह दो अप्रैल को लखनऊ-वाराणसी हाईवे से ट्रक पर सरिया लादकर पीलीभीत जा रहे थे। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के हाईवे पर संचालित तिवारी ढाबा के पास आए कार सवार लुटेरोंं ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक सुनील को अपनी कार में बैठाने के साथ ट्रक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रात में लुटेरों ने सुनील को अयोध्या जिले के गोसाईगंज के पास कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद चालक ने सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। तीन अप्रैल को मुसाफिरखाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सरिया समेत ट्रक लूटने का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि लूट के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी व मुसाफिरखाना पुलिस को दी गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा थौरी के पास मौजूद थे। एक वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। टीम ने पीछा करते हुए भवानी बगिया तिराहा (थौरी-अढनपुर मार्ग) पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के रघुवीरपुर निवासी दिनेश तिवारी, कुढ़ा केशवपुर निवासी दीपक यादव, जयसिंहपुर निवासी चंदन यादव व पुराकलंदर थाने के चांदपुर निवासी जीवन कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

वाहन का कागज नहीं दिखाने पर शंका के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो चारों ने दो अप्रैल को सरिया समेत ट्रक लूटने की बात स्वीकार कर ली। निशानदेही पर टीम ने बाराबंकी जिले के चौबीसी के समीप से सरिया लदी ट्रक व तीन अन्य आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चौबीसी में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीकापुर के रमगढ़वा गांव निवासी सौरभ तिवारी, अंबेडकरनगर जिले के हंसपर थाने के फतेहनुरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह व बीकापुर थाने के खजुरहट गांव निवासी कमलेश कुमार यादव के रूप में हुई।

टीम को 25 हजार का इनाम
एसपी ने बताया कि लूट के बाद चार लोग उसे बेचने की कोशिश में जुटे थे। तीन साथी उसकी रखवाली कर रहे थे। बताया कि ट्रक के अलावा लूट में प्रयोग की गई दो कार समेत उसमें शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed