फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lihi link road will be repaired with Rs 60 lakhs

Amethi News: 60 लाख से दुरुस्त कराया जाएगा लीही संपर्क मार्ग

Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lihi link road will be repaired with Rs 60 lakhs
अमेठी सिटी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में बदहाल हो चुके गंगागढ़-अहुरी से लीही गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। राज्यमंत्री के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन से धन की मांग की है। मार्ग का निर्माण होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



क्षेत्र की बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। तिलोई विकासखंड क्षेत्र से गंगागढ़-अहुरी से लीही गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। हाल यह है कि उक्त मार्ग पर चलने वाले लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख कर मार्ग का निर्माण करवाने को कहा है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री का पत्र मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए नाबार्ड 30 योजना के तहत एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द मंजूर होगा प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से जल्द प्रस्ताव मंजूर होने की संभावना है। प्रस्ताव मंजूर होते ही मार्ग का निर्माण कार्य मानक के अनुसार पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed