फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lekhpals staged a protest.

Amethi News: लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals staged a protest.
 गौरीगंज तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
अमेठी सिटी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को गौरीगंज सहित चारों तहसीलों में लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। गौरीगंज तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी कार्यों के साथ शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने 20 अगस्त को सोहावल में हुई घटना का हवाला देते हुए सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और प्री-ट्रैप प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रैप से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, रंजिश, उद्देश्य और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच अनिवार्य हो। केवल मौखिक शिकायत के आधार पर कार्रवाई न हो।
विज्ञापन




कार्रवाई के विरोध में समाधान दिवस का बहिष्कार
अमेठी। अयोध्या में लेखपाल उत्कर्षदीप पर ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को अमेठी तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह और मंत्री राजेश पाल ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया, मगर कहा कि बिना पर्याप्त तथ्यों के ट्रैप कार्रवाई से कर्मचारियों में भय बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed