{"_id":"6a9c65a9ef88ebbb8b032d30","slug":"lekhpals-outraged-by-suspension-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-174964-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निलंबन से भड़के लेखपाल, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निलंबन से भड़के लेखपाल, किया प्रदर्शन
Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते लेखपाल। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज के लेखपाल अरुण त्रिपाठी के निलंबन के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निलंबन समेत अन्य कार्रवाई वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद एडीएम अमृता सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी न होने पर सात सितंबर से जिले की सभी तहसीलों में अतिरिक्त क्षेत्रों का काम ठप करने की चेतावनी दी गई।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में लेखपाल समाधान दिवस स्थल पर एकत्र हुए। संघ ने आरोप लगाया कि अरुण त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस दिए बिना और उनका पक्ष जाने बिना निलंबित किया गया। जिलाध्यक्ष के अनुसार अरुण ने जांच के बाद नियमानुसार आय प्रमाणपत्र जारी किया था। इसी मामले में दो सितंबर को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था।
इसमें अरुण त्रिपाठी का निलंबन वापस लेने, आंदोलन के दौरान किए गए तबादले निरस्त करने और हड़ताल अवधि में 10 लेखपालों को जारी कारण बताओ नोटिस समेत अन्य कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई। संघ ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने के बाद कुछ लेखपालों का दूसरे तहसील में तबादला किया गया।
विज्ञापन
सरकारी ग्रुप से अलग होने पर भी नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव और मंत्री मनीष कुमार सरोज ने कहा कि सात सितंबर से अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कर वहां के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में अरविंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, विशाल श्रीवास्तव, गौरव कुमार यादव और अंकिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।