{"_id":"5e482ab58ebc3ee61111c584","slug":"lekhpal-will-distribute-door-to-door-kcc-form-amethi-news-lko5087292146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल करेंगे डोर-टू-डोर केसीसी फार्म का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल करेंगे डोर-टू-डोर केसीसी फार्म का वितरण
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि निवेश आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए किसान कार्ड से आच्छादित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए पहले चरण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को शामिल किया गया है। शत-प्रतिशत लाभार्थियों का कार्ड बन सके इसके लिए एडीएम ने सभी एसडीएम को लेखपालों से डोर टू डोर सर्वे कराने के साथ फार्म वितरण के साथ ही निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड को सक्रिय कर ऋण सीमा में विस्तार कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक संकट से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए कृषि निदेशक सोराज सिंह का पत्र मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने 22 फरवरी तक जिले में विशेष अभियान संचालित कर शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों को फसली ऋण सुविधा से आच्छादित करने की रणनीति तैयार की।
एडीएम ने सभी एसडीएम को ग्राम पंचायतवार पीएम सम्मान योजना के लाभार्थियों की सूची व पत्र भेजते हुए डोर-टू-डोर सर्वे करने का निर्देश दिया। एडीएम ने एसडीएम को लेखपालों की मदद से योजना के शत-प्रतिशत किसानों से संपर्क कर केसीसी कार्ड से वंचित किसानों को फार्म वितरित कर खतौनी, आधार कार्ड व शपथ पत्र के साथ बैंक से केसीसी कार्ड बनवाने, निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड को सक्रिय कर ऋण सीमा में विस्तार करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने अभियान में लापरवाही बरतने व शत-प्रतिशत योजना से आच्छादित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।