फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers adamant on protest

Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े वकील

Fri, 06 Mar 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lawyers adamant on protest
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में एसडीएम के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। न्यायिक कार्य के बहिष्कार से विभिन्न अदालतों में सूचीबद्ध 190 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई टलने से वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। तहसील की अलग-अलग अदालतों में बृहस्पतिवार को कुल 190 मुकदमे सूचीबद्ध रहे।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते इन सभी मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम के विरोध में उनका आंदोलन 30 दिसंबर से लगातार जारी है। आंदोलन के कारण तहसील में लगभग दो महीने से न्यायिक कार्य प्रभावित है। प्रदर्शन में संजय कुमार शुक्ला, जय बख्श सिंह, प्रभाकर, ललित चौबे, केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed